Honda Dio 125:भारतीय दोपहिया बाजार में Honda ने एक बार फिर अपनी पकड़ मजबूत करते हुए Honda Dio 125 स्कूटर को शानदार फीचर्स और आकर्षक लुक के साथ लॉन्च कर दिया है। यह स्कूटर खासतौर पर युवाओं को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है और यह सीधे तौर पर TVS Jupiter 125 जैसे स्कूटर को कड़ी टक्कर देता है। नए फीचर्स, एडवांस टेक्नोलॉजी और आरामदायक राइडिंग अनुभव के साथ Honda Dio 125 तेजी से लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है।
Honda Dio 125 स्कूटर की लॉन्चिंग और कीमत
Honda Dio 125 को भारत में 16 अप्रैल 2025 को लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इसे एक किफायती रेंज में उतारा है ताकि हर वर्ग के लोग इसे आसानी से खरीद सकें। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹98,933 रखी गई है, जबकि ऑन-रोड प्राइस ₹1.19 लाख तक जाती है, जिसमें आरटीओ चार्ज और इंश्योरेंस शुल्क भी शामिल है।
Honda Dio 125 डिजाइन और कलर वेरिएंट
इस स्कूटर का लुक काफी स्पोर्टी और मॉडर्न है। इसमें आकर्षक बॉडी ग्राफिक्स और नई स्टाइलिंग दी गई है जो युवाओं को खूब पसंद आ रही है। Honda Dio 125 को कंपनी ने 7 शानदार कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है:
स्पोर्ट्स रेड
पर्ल नाइटस्टार ब्लैक
पर्ल सिरन ब्लू
मैट मार्वल ब्लू मेटालिक
मैट सांग्रिया रेड मेटालिक
मैट एक्सिस ग्रे मेटालिक
पर्ल डीप ग्राउंड ग्रे
Honda Dio 125 के इंजन और परफॉर्मेंस की जानकारी
Honda Dio 125 में कंपनी ने 123.92cc का सिंगल सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया है जो कि शानदार परफॉर्मेंस और स्मूथ राइडिंग अनुभव देता है। इसमें CVT गियरबॉक्स का उपयोग किया गया है, जिससे यह स्कूटर बिना किसी गियर शिफ्ट के स्मूद चलती है।
टॉप स्पीड: 95 किमी/घंटा
माइलेज: कंपनी के अनुसार 48 kmpl, रियल माइलेज लगभग 40-42 kmpl
फ्यूल टैंक कैपेसिटी: 5.3 लीटर
बैटरी: 12V
एक बार टंकी फुल करने पर यह स्कूटर 240+ किलोमीटर तक चल सकती है।
Honda Dio 125 के आधुनिक फीचर्स
Honda ने इस स्कूटर में कई स्मार्ट और सेफ्टी फीचर्स जोड़े हैं, जो इसे अन्य स्कूटर्स से अलग बनाते हैं। इसमें मिलने वाले कुछ प्रमुख फीचर्स इस प्रकार हैं:
स्मार्ट मोटर जनरेटर (SMG)
साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ
एलईडी हेडलाइट्स
कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम (CBS)
डिजिटल स्पीडोमीटर
यूएसबी चार्जिंग पोर्ट
लो फ्यूल इंडिकेटर
इसके अलावा, इस स्कूटर में ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (TCS) भी दिया जा सकता है जो गीली या फिसलन भरी सड़कों पर स्कूटर को स्लिप होने से बचाता है।
Honda Dio 125 की सीट और अन्य सुविधाएं
इस स्कूटर की सीट हाइट 708 मिमी है, जो कि औसत हाइट वाले राइडर के लिए एकदम सही है। स्कूटर का कुल वजन कम होने की वजह से इसे महिलाएं और बुजुर्ग भी आसानी से चला सकते हैं। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस भी अच्छा है जिससे यह खराब सड़कों पर भी संतुलन बनाए रखती है।
Honda Dio 125 की EMI और डाउन पेमेंट विकल्प
अगर आप इस स्कूटर को बैंक लोन के जरिए खरीदना चाहते हैं तो यह आपके सिबिल स्कोर पर निर्भर करेगा। आम तौर पर, आपको ₹10,000 से ₹12,000 का डाउन पेमेंट करना होगा और उसके बाद हर महीने ₹2,500 से ₹3,500 की EMI पर यह स्कूटर मिल सकता है। विभिन्न बैंक और फाइनेंस कंपनियां इस पर आसान लोन और कम ब्याज दर की सुविधा देती हैं।
Honda Dio 125 की सर्विस और ब्रांड वैल्यू
Honda एक भरोसेमंद ब्रांड है और इसकी सर्विस नेटवर्क भी देशभर में फैली हुई है। नई स्कूटर खरीदने पर आपको कंपनी द्वारा फ्री सर्विस का लाभ मिलेगा। हालांकि, किसी भी एक्स्ट्रा पार्ट्स या इंजन ऑयल के लिए आपको अलग से भुगतान करना होगा। नियमित सर्विस से स्कूटर की परफॉर्मेंस और माइलेज बेहतर बनी रहती है।
Honda Dio 125 टेस्ट राइड और बुकिंग
अगर आप इस स्कूटर को खरीदने से पहले ट्राय करना चाहते हैं तो आप अपने नजदीकी Honda डीलरशिप पर जाकर इसकी टेस्ट राइड ले सकते हैं। इसके अलावा, आप वहां से बुकिंग भी करवा सकते हैं। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से Honda Dio 125 की बुकिंग उपलब्ध है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
Q. Honda Dio 125 की कीमत कितनी है?
Ans. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹98,933 है और ऑन-रोड प्राइस ₹1.19 लाख के करीब है।
Q. Honda Dio 125 का माइलेज कितना है?
Ans. कंपनी अनुसार 48 kmpl लेकिन रियल एवरेज 40-42 kmpl तक है।
Q. Honda Dio 125 की टॉप स्पीड क्या है?
Ans. यह स्कूटर 95 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड तक जा सकती है।
Q. Honda Dio 125 का डाउन पेमेंट कितना होगा?
Ans. ₹10,000 से ₹12,000 तक डाउन पेमेंट कर के आप इस स्कूटर को EMI पर ले सकते हैं।
Honda Dio 125 एक शानदार स्पोर्टी स्कूटर है जो बेहतरीन डिजाइन, स्मार्ट फीचर्स और अच्छी माइलेज के साथ आता है। इसकी कीमत भी बजट में है और EMI विकल्पों के साथ इसे खरीदना और भी आसान हो जाता है। अगर आप एक नई स्कूटी खरीदने का सोच रहे हैं जो स्टाइलिश भी हो और भरोसेमंद भी, तो Honda Dio 125 आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है।